By Dr. Satyan Sharma | July 2, 2023
Abstract: पारम्परिक भारतीय दर्शनशास्त्र में काल का विस्तृत व बहुपक्षीय विवेचन मिलता है कुछ दर्शन काल को स्वतन्त्र तत्त्व के रूप में स्वीकार करते हैं, व कुछ अन्य दर्शन काल को स्वतन्त्र तत्त्व के रूप में स्वीकार न करके, उसे केवल एक व्यावहारिक साधन ही मानते हैं, अर्थात् उसकी वास्तविक पारमार्थिक सत्ता स्वीकार नहीं करते इस व्याख्यान में न्याय वैशेषिक, अद्वैत वेदान्त व साङ्ख्ययोगदर्शनों में प्राप्त होने वाले कालसम्बन्धी विचारों का विवेचन कर एक निष्कर्ष तक पहुँचने का प्रयास किया जाएगा जिस प्रश्न का उत्तर खोजने का प्रयास होगा, वह यह है: क्या काल को एक स्वतन्त्र तत्त्व मानना आवश्यक है, या उसके बिना भी केवल व्यावहारिक काल को ही मानना पर्याप्त है, बिना उसकी स्वतन्त्र पारमार्थिक सत्ता को स्वीकार किए?
Translation: Traditional Indian philosophy or Darśanaśāstra contains a detailed and multilateral analysis of Kāla or time. Some schools of darśana accept Kāla as an independent entity, whereas others accept it only as a tool useful for the Vyāvahārika level, that is, they do not accept a real and fundamental existence of Kāla. In this lecture, the ideas regarding Kāla put forward in Nyāya-Vaiśeṣika, Advaita Vedānta and Sāṅkhya-Yoga darśanas shall be analysed in order to reach a conclusion. The question of which an answer shall be searched is this; is it necessary to accept Kāla as an independent entity or is it enough to accept it only as a workable tool without appealing to its fundamental existence?






Leave a comment